भारत में हर हफ्ते हो रहे 3619 साइबर हमले, सरकारी और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा – Jagran

एक रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि 25 मई से 16 नवंबर 2026 तक छह महीनों के दौरान भारतीय संगठनों पर हर हफ्ते औसतन 3,619 साइबर हमले हुए। यह आंकड़ा दुनिया में औसत 2,435 साइबर हमलों से काफी अधिक है।
भारत में हर हफ्ते हो रहे 3619 साइबर हमले (फोटो- रॉयटर)
चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में किया गया दावा 
सरकारी और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा
आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत में साइबर अपराध का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। देश के सरकारी संस्थानों, बैंकों और प्राइवेट कंपनियों पर हर हफ्ते हजारों साइबर हमले हो रहे हैं।
एक रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि 25 मई से 16 नवंबर 2026 तक छह महीनों के दौरान भारतीय संगठनों पर हर हफ्ते औसतन 3,619 साइबर हमले हुए। यह आंकड़ा दुनिया में औसत 2,435 साइबर हमलों से काफी अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सरकारी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े संस्थान साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। भारत में बैंकिंग मालवेयर का खतरा दुनिया के औसत से लगभग तीन गुना है।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने भी एडवाइजरी जारी कर वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी, पेमेंट सिस्टम के दुरुपयोग और आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (एआइ) आधारित साइबर हमलों को लेकर चेताया है।
चेक प्वॉइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और भारत एवं दक्षिण एशिया प्रमुख कृष्णन वीवी ने कहा कि संगठनों को अपने नेटवर्क, सिस्टम और यूजर अकाउंट पर लगातार नजर रखनी चाहिए।
कंपनियों को सुरक्षा संबंधी कमजोरियों को समय पर दूर करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान करने की जरूरत है। रिपोर्ट में संगठनों को सलाह दी गई है कि वे इंटरनेट से जुड़े सिस्टम, एप्लिकेशन और थर्ड-पार्टी कनेक्शन की अपडेट जानकारी रखें।
रिपोर्ट में अलग-अलग क्षेत्रों पर हुए हमलों के आंकड़े भी सामने आए हैं। शिक्षा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां प्रति संगठन हर हफ्ते औसतन 8,706 साइबर हमले दर्ज किए गए।
इसके बाद उपभोक्ता वस्तु एवं सेवा क्षेत्र में 4,873, बिजनेस सर्विसेज में 4,650 और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 4,122 हमले हुए।
सरकारी संगठनों पर भारत में प्रति सप्ताह औसतन 3,505 हमले हुए, जबकि वैश्विक औसत 2,832 रहा। वहीं, वित्तीय संस्थानों पर भारत में 4,122 हमले दर्ज किए गए, जबकि दुनिया में यह आंकड़ा 2,341 था।
90 प्रतिशत से ज्यादा मालवेयर फाइलें वेब के जरिये पहुंचीं
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले महीने 90 प्रतिशत से अधिक खतरनाक फाइलें (मालवेयर फाइलें) इंटरनेट के जरिए पहुंचीं।
वहीं, बाटनेट मालवेयर का प्रभाव भारत में 18.7 प्रतिशत रहा, जबकि वैश्विक औसत 13.1 प्रतिशत था। 66 प्रतिशत संगठनों में ऐसी सुरक्षा कमजोरियां पाई गईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News