भारत विकास परिषद की भिवाड़ी शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर श्री जगन्नाथ मंदिर में ‘कुटुंब प्रबोधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। डॉ.नवनीत शर्मा के नेतृत्व में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक रमेश सिंघल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रूप सिंह ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की रीढ़ है और नई पीढ़ी को इसके मूल्यों से जोड़ना हमारा दायित्व है।
डॉ. रूप सिंह ने अपने संबोधन में पारिवारिक संबंधों, संस्कारों और भारतीय पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी सहित विपिन चौधरी, डॉ.नितिन रस्तोगी, प्रवीण लांबा, संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, एन.के. अग्रवाल, ग्यासी राम गुप्ता, डॉ.राकेश सोनी, हरीश पालीवाल, डॉ मनोज सिंघानिया, राजकुमार गोयल, मुकेश शर्मा, रजनीश त्यागी, अनूप केडिया, अश्वानी शर्मा, कुणाल सहाय, अजय श्रीवास्तव, आर.के. शर्मा, आयुष पाठक, कशिश उपस्थित रहे।
महिला सदस्यों में डॉ. मोनिका रस्तोगी, मीनाक्षी सोनी, सुनीता यादव, सरिता श्रीवास्तव, रीतिभा नाहटा, नीता अग्रवाल, सरिता गोयल, विजेता माहेश्वरी, निशी पंडित, मनिक्षा शर्मा, अनुराधा और गगन त्यागी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देना था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.