आदित्यपुर। भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिला भाजपा के द्वारा 14 अगस्त को शाम 4 बजे से एशिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में संगोष्ठी आयोजित किया गया है। संगोष्ठी का आयोजन भारत विभाजन के दौरान देशवासियों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने तथा उस ऐतिहासिक त्रासदी से सीख लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों एवं राष्ट्रहित में रुचि रखने वाले नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर उसे सफल बनाने की अपील की है।
उक्त जानकारी जिला भाजपा के महामंत्री राकेश मिश्रा ने दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play