भारत से कमाई कर रहा अमेरिका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar – nayaindia.com

नई दिल्ली। भारत के साथ चार दिन तक हुई व्यापार वार्ता का अंतिम नतीजा नहीं निकला है लेकिन उससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब तक भारत ने अमेरिका पर बहुत टैरिफ लगा कर फायदा उठाया है लेकिन अब अमेरिका ज्यादा लाभ कमा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब भारत से अच्छी कमाई कर रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छी व्यापार संधि करेगा। यह कहने के बाद उन्होंने अपनी बात को कवर करने के लिए यह भी कह दिया कि भारत बहुत महान देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं।
गौरतलब है कि एक जून को अमेरिकी टीम के सदस्य भारत आए और व्यापार संधि को लेकर तय फ्रेमवर्क के हिसाब से वार्ता की। दोनों पक्षों की ओर से कहा गया कि 99 फीसदी चीजें तय हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘लंबे समय तक भारत ने अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाए और उसका फायदा उठाया’। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ‘अब स्थिति बदल गई है और अमेरिका भारत से अच्छी कमाई कर रहा है’।
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, ‘अमेरिका और भारत के बीच जल्दी ही एक बड़ा व्यापार समझौता भी हो सकता है, क्योंकि मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं। मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं’। ट्रंप के इस बयान से पहले भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर 99 फीसदी सहमति बन गई है। भारत के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी यही बात कही।
गौरतलब है कि दोनों देश एक अस्थायी व्यापार समझौते पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि व्यापार से जुड़े कुछ मुद्दों का जल्दी समाधान किया जा सके। इससे पहले दोनों देशों ने समझौते का फ्रेमवर्क तय करने का ऐलान किया था। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में हुई बातचीत सकारात्मक रही है और दोनों देश ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जिससे भारत और अमेरिका, दोनों को फायदा हो।
हालांकि समझौते को लेकर बातचीत के बीच एक नई मुश्किल भी खड़ी हो गई है। अमेरिका ने कुछ देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिका का कहना है कि ये देश जबरन मजदूरी से जुड़े मामलों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। इस प्रस्तावित सूची में भारत का नाम भी शामिल है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो अमेरिका जाने वाले भारतीय सामान पर साढ़े 12 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *





9 + one =



Previous post
खामेनेई से मिलने को तैयार हैं ट्रंप
Next post
मोदी राज से ही तो कॉकरोच!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News