कपकोट,संवाददाता। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित भाषायी प्रतियोगिता-2026 में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पनौरा गूंठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भूमिका वर्मा ने निबंध लेखन और सांची शंकर कुमार ने कविता लेखन में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्रियंका रावल ने कविता लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूमिका वर्मा ने ‘मेरा पसंदीदा विषय’ पर निबंध लेखन में कक्षा छह से आठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांची शंकर कुमार ने ‘लौट आई किताबें’ विषय पर कविता लेखन में प्रथम और प्रियंका रावल ने ‘इतना बड़ा आकाश’ विषय पर कविता लेखन में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता प्रदेश के शासकीय, अर्द्धशासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, उर्दू, पंजाबी, नेपाली और लोकभाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी में आयोजित की गई थी।
प्रधानाध्यापक दयाल चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 13-14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर केजीबी छात्रावास अधीक्षिका सरस्वती कोरंगा, एसडीएम कपकोट अनिल चन्याल, उप खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कर्णवाल, बीआरसी समन्वयक चंद्रशेखर पाठक, सीआरसी उत्तरौड़ा कमला ठिठौला और ममता मेहता ने बधाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play