भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी, उम्मीदवारों की मांग पर फैसला – Dainik Bhaskar

तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी।
यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक, इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे।
आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी।
आज की अन्य खबरें…
भारत में ब्राजील की राजदूत बोले- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ₹1.9 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ब्राजील के भारत में राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिंस्की दा नोब्रेगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि सहयोग महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, ऊर्जा, फार्मा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक बढ़ रहा है।
राजदूत ने कहा कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ से पहले रिश्तों के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। राजनीतिक प्रतिबद्धता और बढ़ते कारोबारी रिश्ते इस साझेदारी को नई गति दे रहे हैं।
नेहा बोरा ने भी INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन किया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा।
बोरा ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की। उन्होंने SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन होगा।
बोरा ने कहा, “ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर पूरी तरह रोक और 2023 का कानून वापस लेने की हमारी मांग 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आंदोलन का रूप लेगी।”
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News