मणिपुर में राज्य सरकार ने शनिवार को 314 किलोग्राम नशीले पदार्थ को नष्ट किया। बीरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत 2018 में “नशीले पदार्थों के विरुद्ध युद्ध” की शुरुआत की है। राज्य सरकार हजारों एकड़ अफीम के बागानों को नष्ट कर रही है, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। पिछले छह सालों में जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मुंबई के मलाड में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां पहुंची
मुंबई के मलाड इलाके में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग से आसमान में धुएं का गुबार बन गया।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में केमिकल प्लांट में आग लगी, 2 मजदूरों के घायल होने की खबर
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तिल्दा नेवरा में मौजूद केमिकल प्लांट में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेज है कि इसकी धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 2 मजदूरों के घायल होने की बात भी कही गई है। पुलिस और प्रशासन की मौके पर मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल, शुक्रवार देर रात फायरिंग हुई थी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों की तलाश की जा रही है। सुरक्षाबलों के मुताबिक शुक्रवार देर रात कठुआ के भटोडी इलाके में संदिग्ध गतिविधि नजर आई थी। इसके बाद गोलीबारी हुई थी। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पंजाब के अमृतसर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF ने ड्रोन और ड्रग्स जब्त किया
पंजाब के अमृतसर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने शुक्रवार को एक और 559 ग्राम हेरोइन (ड्रग्स) जब्त किया। BSF ने बताया कि दोपहर करीब 1.40 बजे कक्कड़ गांव से सटे एक खेत से 01 डीजेआई एयर 3 एस ड्रोन और हेरोइन बरामद की। इससे पहले फाजिल्का जिले में बॉर्डर इलाकों से दो अलग-अलग घटनाओं में दो ड्रोन बरामद किए गए थे।
गल्फ ऑफ मेक्सिको अब कहलाएगा ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’, ट्रम्प ने बदला नाम
डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से “गल्फ ऑफ अमेरिका” कर दिया है। इसके अलावा अलास्का में स्थित माउंट डेनाली का नाम भी माउंट मकेन्ली कर दिया गया है। इनके नाम बदलने का ऐलान ट्रंप ने पहले अपने चुनावी वादे में किया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.