मुंबई के भांडुप इलाके में शादी में खाना खाने के बाद करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है।
सभी मरीजों को एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मारस्कोले ने यह जानकारी दी।
डॉ. कैलाश मारस्कोले ने बताया, “27 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी 27 मरीजों की हालत स्थिर है।”
आज की अन्य खबरें…
परीक्षा सुधार पर नीलेकणि पैनल को 3 माह का विस्तार
देश में परीक्षा सुधार के लिए बने नंदन नीलेकणि पैनल का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। 26 जुलाई को बना पैनल अब तक 18 बैठकें और करीब 40 परामर्श कर चुका है। इसे अक्टूबर अंत तक रिपोर्ट देनी थी।
अब पैनल सीएम और मुख्य सचिवों से भी राय लेगा। पिछले दिनों नीलेकणि ने परीक्षा के ठीक पहले एआई से पेपर तैयार करने का सुझाव भी दिया।
कर्नाटक में निजी कंपनियों पर कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य
कर्नाटक में निजी कंपनियों के परिसरों में लाल-पीला कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य होगा। सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि आदेश इसी माह जारी हो सकता है।
यह फैसला आईटी कंपनियों में कन्नडिगों को नौकरी में भेदभाव की शिकायतों के बीच आया है। 2018 में कांग्रेस सरकार ने अलग आधिकारिक राज्य ध्वज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.