मशहूर रीमिक्स सॉन्ग कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक शेफाली को बेहोशी की हालत में शुक्रवार रात को अंधेरी पश्चिम (मुंबई) के बेलेव्यू हॉस्पिटल लाया गया था। शेफाली को उनके पति एक्टर पराग त्यागी और तीन लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
हालांकि हॉस्पिटल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 साल की शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
हॉट एक्सल का पता चलने के बाद कर्नाटक के दावणगेरे में रोकी गई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन में 502 पैसेंजर थे
धारवाड़ और बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सी4 कोच में “हॉट एक्सल” का पता चलने के बाद दावणगेरे में रोक दिया गया। 502 यात्री ट्रेन में सवार थे। घटना शुक्रवार दोपहर की है। हॉट एक्सल तब होता है जब एक्सल के बीच कोई बाहरी वस्तु आ जाती है, जिससे घर्षण, धुआं और आग लगती है। बहुत ज्यादा गर्मी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी आज जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज का शताब्दी जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली में जैन आध्यात्मिक नेता आचार्य विद्यानंद जी महाराज की जयंती के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।शताब्दी वर्ष 28 जून से 22 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा, जिसमें देश भर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक पहलों की एक श्रृंखला होगी, जिसका उद्देश्य आचार्य श्री 108 विद्यानंद जी महाराज के जीवन और विरासत का जश्न मनाना होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.