Feedback
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है चिली के स्थानीय समय के मुताबिक यहां गुरुवार शाम (2 दिसंबर) 6.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूकंप के कारण चिली के प्रभावित क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ है.
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक चिली के कैलामा के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. EMSC ने बताया कि भूकंप कैलामा से 84 किमी उत्तर-पश्चिम में आया. बता दें कि इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप चिली में ही दर्ज किया गया है.
9.5 तीव्रता के भूकंप में मारे गए थे 1655 लोग
चिली के वाल्डिविया में आए इस भूकंप की तीव्रता 9.5 दर्ज की गई थी. इस भूकंप में 1655 लोग मारे गए थे और लगभग 3000 लोग घायल हुए थे. 2010 में चिली में आए भूकंप से 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. भूकंप के ये शक्तिशाली झटके 8.8 तीव्रता के थे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू