—विज्ञापन—
Scariest Indian Movie in 1972: अगर आप बॉलीवुड हॉरर देखने के शौकीन हैं, तो 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. बिना कुछ बड़े इफेक्ट्स के बावजूद इसे बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म कहा जाता है.
बॉलीवुड में कई सारी हॉरर फिल्में बन चुकी हैं. मगर कई लोगों को हॉलीवुड हॉरर ज्यादा पसंद आता है. लेकिन आप इस गलतफहमी में ना रहे. बॉलीवुड के पास भी खतरनाक हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद आप रात में चैन से सो नहीं पाएंगे.
बॉलीवुड में 1972 को ‘दो गज़ ज़मीन के नीचे’ रिलीज हुई, जो हॉरर के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई. इसे भारत की लोकप्रिय हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है. इसमें हवेली और खंडहर के भूतिया कॉन्सेप्ट दिखा गया है.
इसी फिल्म से मशहूर रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) की शुरुआत हुई थी. उन्होंने हॉरर फिल्मों का एक ऐसा फॉर्मूला तैयार किया जिसमें पुरानी हवेलियां, खंडहर, कब्रें और डरावने चेहरे शामिल थे.
इस फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसकी अपनी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर मार देते हैं. उसे ‘दो गज़ ज़मीन के नीचे’ दफना दिया जाता है, लेकिन वह एक ‘जॉम्बी’ (मरे हुए इंसान) के रूप में वापस लौटता है अपना बदला लेने के लिए.
इस फिल्म को बनने में सिर्फ 3.5 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर उस जमाने में 45 लाख से ज्यादा की कमाई की थी. उस समय के हिसाब से यह बड़ी फिल्म मानी गई.
बता दें कि 1970 के दशक में जब लोग सिर्फ प्रेम कहानियों के आदी थे, तब इस फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और मेकअप ने दर्शकों को सिनेमाघरों में कांपने पर मजबूर कर दिया था. इसमें भयंकर डरावने सीन्स दिखाए गए हैं. आप इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. इसे 5.6 IMDb रेटिंग मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in