—विज्ञापन—
Best Turkish Horror Movies: हॉलीवुड-टॉलीवुड से भी ज्यादा डरावनी तुर्की हॉरर फिल्में होती हैं. इन्हें देखने के बाद आप The Nun, Conjuring जैसी फिल्में भूल जाएंगे. इन मूवीज की स्टोरी लाइन से लेकर म्यूजिक तक सब बहुत डरावना है. आज हम इन 6 फिल्मों के बारे में बात करेंगे.
कई लोगों को हॉरर फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह टर्किश हॉरर फिल्में आपको असली खौफ महसूस कराएंगी. इनके आगे हॉलीवुड की डरावनी फिल्में भी फेल हो जाती हैं.
इसे तुर्की की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है. कहानी एक ऐसी महिला की है जिस पर जिन्न का साया है. एक डॉक्टर और एक तांत्रिक मिलकर इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते हैं. इसका ‘हैंडहेल्ड कैमरा’ स्टाइल इसे और भी असली और डरावना बनाता है.
इस फिल्म में काले जादू के बारे में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी में महिला अपने चचेरे भाई को पाने के लिए उसकी पत्नी पर खौफनाक जादू करवाती है, लेकिन उसका परिणाम बहुत भयानक आता है.
यह एक ‘सर्लीयल’ हॉरर फिल्म है. पांच पुलिसकर्मी एक कॉल का जवाब देते हुए एक पुरानी इमारत में फंस जाते हैं, जो असल में नर्क का दरवाजा होती है. यह फिल्म काफी हिंसक और विचलित करने वाली है.
यह फिल्म शादी के दौरान हुई एक डरावनी घटना और एक शापित परिवार की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पुरानी गलती पूरे वंश के लिए काल बन जाती है. कमजोर दिल वाले इससे दूर ही रहें.
Siccin 2 अपने पहले भाग की तरह दूसरे भाग में काले जादू और पारिवारित रहस्यों पर आधारित फिल्म है. इसमें एक मां और उसका पूरा परिवार भयानक श्राप की चपेट में आ जाता है.
यह एक ऐसे जोड़े की कहानी है जिनका पीछा एक अलौकिक शक्ति कर रही है. फिल्म में सस्पेंस और डर का बेहतरीन तालमेल है जो आपको अंत तक डरा कर रखेगा. इसकी कहानी आपके दिमाग में महीनों तक घूमेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in