भैंस का गोश्त लेकर आ रही थी मुस्लिम महिला; हिंदू संगठनों ने बदसुलूकी कर काटा बवाल! – Zee News

Hindu Groups Ruckus in MP: मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन पर हिंदूवादी संगठन खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते नजर आए, जब उन्होंने महज गोमांस के संदेह के आधार पर एक महिला को रोककर उसके साथ बदसलूकी की. हालांकि, महिला ने पूछताछ में कबूल किय है कि यह गोमांस नहीं बल्कि भैंस का मांस है. 
Trending Photos
Harda News Today: मध्य प्रदेश में आए दिन हिंदूवादी संगठन गौरक्षा के नाम हंगामा करते हैं. कुछ इसी तरह का नजारा हरदा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला है. आरोप है कि महिला के पास कथित गोमांस होने की आशंका के बाद तनाव फैल गया. यह घटना स्टेशन परिसर में हुई, जिससे मौके पर अफरा तफरी  मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. 
दरअसल, हरदा रेलवे स्टेशन पर एक मुस्लिम महिला के पास मांस मिला है. हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि यह गोमांस है. जब उस महिला के पास कई हिंदूवादी नेता पहुंचा तो हड़कंप मच गया. परिसर में मौजूद यात्री डरकर इधर उधर भागने लगे.

मिली जानकारी के मुतबिक, हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे. उनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो महिलाएं और एक लड़की ट्रेन से मांस लेकर स्टेशन पर पहुंची हैं. इसी सूचना के आधार पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन लोगों पर नजर रखनी शुरू की.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर उजड़ने का डर! जामिया के पास झुग्गियों पर लटकी डिमोलिशन की तलवार
बताया जा रहा है कि जैसे यह महिलाएं उतरीं तो हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचित किए बगैर खुद ही उन्हें रोकने की कोशिश की. इससे दोनों महिलाएं सहम गईं और मौके पर स्थित बिगड़ गई. हिंदू संगठनों का उग्र रूप देखकर मौके पर मौजूद एक महिला और युवती वहां से भाग निकलीं, जबकि एक महिला को पकड़ लिया गया.
पकड़ी गई महिला के पास मौजूद बैगों की जांच की गई तो उनमें से लगभग 30 किलोग्राम मांस बरामद हुआ.  पकड़ी गई महिला की पहचान जाहिदा के रूप में हुई है, और वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इमलीपुरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पूछताछ के दौरान उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह बुरहानपुर में एक रिश्तेदार की मौत के बाद वहां गई थी और वहीं से वह पहली बार भैंस का मांस लेकर हरदा आई थी.
महिला ने यह भी दावा किया कि उसे पैसों की जरूरत थी, क्योंकि उसे अपनी बेटी के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरुरत है. इसी वजह से वह मांस बेचने के इरादे से हरदा पहुंची थी. उसने यह भी बताया कि उसका मायका हरदा के मानपुरा क्षेत्र में है. जाहिदा ने पूछताछ में एक दूसरी महिला का भी जिक्र किया, जिसका नाम राहत बताया जा रहा है.
महिला के मुताबिक, दूसरी कथित आरोपी महिला राहत यहीं के बंगाली कॉलोनी, डबल फाटक के पास रहती है और वह भी उसके साथ थी. लेकिन जैसे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा करना शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे तो वह डरकर भाग खड़ी हुई और उसने अपना बैग मौके पर ही छोड़ दिया. 
घटना के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्टेशन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मांस, गोवंश का है या भैंस का मांस है. हालांकि, पकड़ी महिला ने कबूल किया है कि यह मांस भैंस का है. 
यह भी पढ़ें: वडोदरा दंगा 2002: शमसुद्दीन हत्याकांड में 5 आरोपी बरी, ठगा महसूस कर रहा पीड़ित परिवार!
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News