Feedback
बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर यानी अक्षय कुमार अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. चाहे वो हेलीकॉप्टर से छलांग लगाना हो या फिर भोजपुरी धुन पर नाचना. अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू जंगल को हिट बनाने के लिए अक्षय हर हथकंडा अपना रहे हैं. फिल्म का मच-अवेटेड भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया है और फैंस को जबरदस्त क्रेजी कर रहा है.
अक्षय बने भोजपुरिया स्टार
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड का आपस में मेल हो रहा हो. हाल ही में पवन सिंह ने स्त्री 2 के लिए ‘आई नहीं’ गाना गाया था तो वहीं खेसारी लाल यादव ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ‘पनवाड़ी’ गाना गाया था.
अब वेलकम टू जंगल फिल्म से हाल ही में नया गाना घिस घिस घिस रिलीज हुआ, जहां अक्षय भोजपुरी सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग जमकर कमर मटकाते हुए नजर आए. अक्षय का मस्तमौला अंदाज फैंस के सीधा दिल में उतर गया.
एकदम भोजपुरिया स्टार स्टाइल में अक्षय गाने में अपना तड़का लगाया. लंबे बाल-हल्की दाढ़ी, धोती-कुर्ता में अक्षय का अंदाज बेहद मजेदार लगे. गाना में वो भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह से संग खूब जमकर नाचे. गाने के बोल भी बेहद मस्तीभरे सुनाई पड़ते हैं- तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से.
इतना ही नहीं अक्षय कुमार एकदम भोजपुरी स्टाइल में अक्षरा से ये भी कहते दिखते हैं- तनी पास आवा नॉटी गर्ल. खैर, अक्षय तो जमकर इस गाने का मजा ले रहे हैं. इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए वो लिखते हैं- अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो अब वक्त है घिस घिस घिस के साथ अपनी वाइब को बदल लेने का.
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
क्यों भोजपुरी की ओर किया रुख?
अक्षय कुमार आने वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल में इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. माना जा रहा है कि सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि, अक्षय फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का रोल निभा रहे हैं, जो कहानी का सबसे मजेदार और धमाकेदार हिस्सा बताया जा रहा है. अपने किरदार को पूरी तरह असली और देसी टच देने के लिए अक्षय ने भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और हाई फीस लेने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मदद ली है.
फिल्म की कहानी एक ऐसे भोजपुरी एक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे पर्दे और देसी फिल्मों से निकलकर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचता है. इस सफर में उसकी जिंदगी में जो कॉमेडी, गड़बड़ियां और मजेदार ट्विस्ट आते हैं, वही फिल्म का असली मजा होने वाला है.
फिल्म 26 जून को थियेटर में रिलीज होगी. अक्षय के साथ फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू