थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में मक्के के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान लहेजी निवासी दीनानाथ मांझी (50) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दीनानाथ अपने घर से करीब 50 मीटर दूर शौच
खेत मालिक ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगा रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत में उनका शव पड़ा मिला।बताया जाता है कि मौत के बाद भी तार में बिजली प्रवाहित होती रही। शव हटाने गए गांव के ही रविंस कुमार भी करंट की चपेट में आकर गिर पड़े, हालांकि उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। मृतक की पत्नी नैना देवी व भाई सत्येंद्र मांझी ने उसरी गांव निवासी चंद्रमा राय के पुत्र राजकिशोर राय पर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, लहेजी स्थित उनके मकान के पीछे मक्के के खेत में तार बिछाया गया था। मृतक का इकलौता पुत्र था, जिसकी कुछ वर्ष पूर्व कोलकाता में हत्या हो गई थी। पति की मौत से नैना देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.