कृपया धैर्य रखें।
मधुबनी में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है, जहां सुबह से छाए बादलों के बाद दोपहर में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हुई। इस बदलाव से गर्मी से राहत मि …और पढ़ें
मधुबनी में आंधी के बाद मूसलधार बारिश हुई। फोटो: जागरण
मधुबनी में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट।
तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मिली गर्मी से राहत।
आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Weather News: जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण और झुलसाती गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ली है।
आज सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे, जिससे लोगों को तीखी धूप से थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। दोपहर करीब 11:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया।
इस बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
इस मौसमी बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने मधुबनी जिले के लिए पहले ही ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया था।
विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के साथ-साथ आम जनता को भी सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़-पौधों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुई इस मूसलाधार बारिश और भीषण वज्रपात (आसमानी बिजली) से जिले के कई हिस्सों में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
आंधी की रफ्तार तेज होने के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और होर्डिंग्स गिरने की खबरें हैं। एहतियात के तौर पर और तकनीकी खराबी के कारण पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली सेवा पूरी तरह बाधित हो गई है, जिसे मौसम सामान्य होने के बाद ही बहाल किया जा सकेगा।