मध्य प्रदेश: 'सीबीआई पता लगाए कि व्यापम मामले में मेरा नाम कैसे आया', बोलीं पूर्व CM उमा भारती – आज तक

Feedback
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने व्यापम मामले में खुद का नाम घसीटे जाने की सीबीआई से जांच करने की मांग की है. उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस क्राइम ब्रांच की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए उमा भारती ने कहा, ‘सीबीआई कम से कम ये जांच तो कर ले कि मेरा नाम कैसे आया. मैं आज तक नहीं समझ पाई हूं कि मेरा नाम कैसे आया.’
उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद चाहती हूं कि सीबीआई इस तथ्य की जांच करे कि मेरा नाम आया कैसे. सीबीआई की ईमानदारी पर मुझे पूरा विश्वास है लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह कारनामा कैसे किया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है.’
यह भी पढ़ें: दिल्ली से पढ़ीं BJP सांसद ने अपनी बेटी का गांव के सरकारी स्कूल में कराया एडमिशन, उमा भारती ने बताया आदर्श उदाहरण
उमा भारती ने कहा, ‘क्या मेरे नाम की आड़ में बहुत नाम छोड़ दिए गए थे? मेरा नाम किस लिए आगे किया गया ये जानना बहुत जरूरी है. मैं सबसे ज्यादा दुखी अपनी मां की मौत पर हुई और उसके बाद व्यापम में नाम आने पर सबसे ज्यादा कष्ट हुआ. उस वक्त मेरी आंखों में आंसू आ गए.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News