किआ अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन सॉनेट को लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले नई सॉनेट को एक बार देखा गया है। इस बार अपकमिंग सॉनेट हाई-एल्टीट्यूड टेस्टिंग के दौरान मनाली में देखा गया है। नए स्पाई शॉट्स में एसयूवी के डिजाइन में होने वाले बदलावों का हिंट मिला है। यह टेस्ट मॉडल पूरी तरह से कवर था, लेकिन इसकी नई LED लाइटिंग और बॉडी डिजाइन साफ नजर आ रहे हैं। स्पाई शॉट्स को कार इंडिया न्यूज ने शेयर किया है। नई सॉनेट को 2027 में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
स्पाई फोटोज के मुताबिक नई सॉनेट में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े डिजाइन चेंज देखने को मिलेंगे। इसमें नए बॉडी पैनल और बदले हुए डोर दिए जा सकते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन हेडलाइट्स नीचे और स्लिम LED DRL ऊपर की तरफ होंगे। इसके बोनट को क्लैमशेल डिजाइन दिया जा सकता है। पीछे की तरफ नई एंगुलर LED टेललाइट्स दिखाई दी हैं। इनमें दोनों तरफ की लाइट्स को कनेक्ट करने वाली LED लाइट बार नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा नई सॉनेट में अपडेटेड ORVM और नए अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। हालांकि, अलॉय व्हील के साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
₹ 7.45 – 14.47 लाख
₹ 10.65 – 15.48 लाख
₹ 7.5 – 13.71 लाख
₹ 8 – 15.83 लाख
₹ 8.55 – 14.11 लाख
₹ 8.89 – 14.72 लाख
नई सॉनेट में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे किआ के K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल कंपनी सिरोस में भी करती है। नए प्लेटफॉर्म से केबिन में ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। खासकर सेकेंड रो में बैठने वालों के लिए स्पेस बेहतर किया जा सकता है। इसके डैशबोर्ड को भी नए डिजाइन में लाया जा सकता है। इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन वाला ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप मिलने की संभावना है। इसके अलावा, बेहतर केबिन मटेरियल, 360-डिग्री कैमरा और ज्यादा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स को कन्फर्म नहीं किया है।
नई किआ सॉनेट में शुरुआत में मौजूदा इंजन ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है। इनमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। इनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। नई सॉनेट को कंपनी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे मेन लॉन्च के कुछ दिन बाद लाया जा सकता है। फिलहाल इस वर्जन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
नई जेनरेशन किआ सॉनेट को 2027 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू और स्कोडा काइलैक जैसी सब-4 मीटर एसयूवी से होगा। नए प्लेटफॉर्म, बदले हुए डिजाइन और ज्यादा फीचर्स के साथ किआ इस बार सॉनेट में 2024 के अपडेट के मुकाबले बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play