मनीगाछी:संजय मिश्रा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित – Hindustan

पवन झा,मनीगाछी। प्रखण्ड के नारायणपुर गांव के लाल व हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता संजय मिश्रा को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में दिया गया।
राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक (नारायणपुर) के मूल निवासी व हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मंगलवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
अभिनेता श्री मिश्रा के पिता स्व. शंभुनाथ मिश्रा पत्रकारिता जगत से जुड़े थे। श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त किया और बड़े व छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। ऑफिस-ऑफिस में शुक्ला जी के किरदार से लेकर आंखों देखी, मसान, वध और अन्य फिल्मों तक उन्होंने हास्य, संवेदना और गंभीर भूमिकाओं में अपनी अभिनय क्षमता प्रदर्शित की है।
उन्हें बधाई देने वालों में नारायणपुर के राजीव मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, राजेश उर्फ टनटन मिश्रा, श्रवेश मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, अमरेश मुकुंद मिश्रा, अधिवक्ता रमनजी, अवधेश, छोटू व मुकेश मिश्रा आदि हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News