—विज्ञापन—
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री को एक्टर एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में देते आ रहे हैं. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ मनोज बाजपेयी OTT के भी बादशाह हैं. एक्टर की कई फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर तहलका मचा चुकी हैं. चलिए आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्होंने उन्हें OTT का बादशाह बनाया है.
मनोज बाजपेयी की ये सीरीज OTT की टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल हैं. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं और हर सीजन ने ऑडियंस का दिल जीता है. वहीं इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने डबल रोल निभाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा भी लीड रोल में नजर आई हैं.
नेटफ्लिक्स की इस क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर मूवी ने भी ऑडियंस का दिल जीता है. इस मूवी में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर के किरदार में तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस किरदार के लिए मनोज बाजपेयी की काफी तारीफ हुई थी.
इस क्राइम थ्रिलर मूवी ने भी मनोज बाजपेयी को ओटीटी स्टार बनने में मदद की है. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म मनोज बाजपेयी के साथ-साथ प्राची देसाई भी लीड रोल में थीं. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.
ये फैमिली ड्रामा फिल्म भी मनोज बाजपेयी की लिस्ट में शामिल है. जियो हॉटस्टार की इस फिल्म में फैमिली ड्रामा देखने को मिलता है. वहीं इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ शर्मिला टैगोर भी लीड रोल में हैं.
साल 2018 में आई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म की कहानी देवाशीष मखीजा ने लिखी थी और उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था. आप इस फिल्म को सोनी लिव पर घर बैठकर आराम से देख सकते हैं.
मनोज बाजपेयी की इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म की भी खूब तारीफ की गई है. फिल्म में मनोज बाजपेयी वकील बनकर इंसाफ दिलाते नजर आते हैं. वहीं इस फिल्म ने Zee5 पर आते ही तहलका मचा दिया था और ये कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in