Feedback
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी घटक की रहस्यमयी मौत से इलाके में शोक का माहौल है. बीरभूम के रामपुरहाट में हुई इस घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बृष्टि का पति के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था.
बृष्टि मुखर्जी घटक को ममता बनर्जी का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. उनकी मौत की खबर सामने आते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू