टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समेत कई बड़े नेताओं को नोटिस भेजते हुए सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी करने की मांग की है। उन्होंने सांसद महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा को नोटिस भेजा है। वकील पूजा शुक्ला के माध्यम से यह नोटिस भेजा गया है। वैद्यनाथ का कहना है कि उनके टिकट मांगने को लेकर झूठे दावे किए गए थे जिनकी वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
डॉ. वैद्यनाथ ने कहा है कि उन्होंने कभी बारासत विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा ही नहीं है। इसके बाद भी कई तरह के झूठ बोले गए। उन्होंने कहा कि आईपैक और टीएमसी के लोगों ने ही उनसे कई बार संपर्क किया और चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। इस सिलसिले में उन्होंने कई नामों का भी खुलासा किया है। वैद्यनाथ ने कहा कि श्रीतमा बोस, भूषण राव और सोहम पाल ने उनपर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था।
डॉ. वैद्यनाथ ने सोनाली गुहा की उस बात को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने शराब पीने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनका दावा झूठा और अपमानजनक है। इसके अलावा कल्याण बनर्जी की बातों पर भी उन्होंने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उलटी-सीधी बयानबाजी से उनकी प्रोफेशनल इमेज को धक्का लगा है।
सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ जाने-माने मनोवैज्ञानिक हैं। उन्होंने हार्वर्ड और लंदन के बड़े शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह इस वक्त अमेरिका के बोस्टन में रहते हैं। नोटिस में उन्होंने कहा है कि उनपर टीएमसी का टिकट मांगने का आरोप लगाया गया था जो कि पूरी तरह गलत है।
डॉ. वैद्यनाथ ने कहा कि इन लोगों को 15 दिन के अंदर माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सीमा के अंदर माफी नहीं मांगी जाती है तो वह दीवानी का मुकदमा करेंगे और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उन्हें किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा बनाया जाए। वह राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और अपने प्रोफेशन पर ध्यान देना चाहते हैं।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play