लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया सीएसपी के चिकित्सकों और मरीजों में अक्सर कहासुनी होने का मामला प्रकाश में आता रहता है। इसी कड़ी में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अफरोज आलम पर मारपीट के साथ उन्हें बंधक बनाने और मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बगही बसवरिया पंचायत के बसवरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले में घायल हुई सकीला खातून, उनके पुत्र रिजवान आलम तथा पुत्री साहिस्ता परवीन इलाज कराने के लिए मंगलवार सुबह सीएचसी लौरिया पहुंचे थे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अफरोज आलम ने उन्हें जांच के बहाने लैब में बुलाया और वहां उनके साथ मारपीट की। उनके साथ आए साहेब आलम को भी कथित रूप से पीटकर कुछ समय तक बंधक बनाए रखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति बिगड़ती देख लैब में मौजूद रविन्द्र राम, जितेन्द्र ठाकुर, अवधेश सिंह तथा गार्ड मिथलेश कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर मोबाइल छीन लिया गया और उसमें मौजूद वीडियो को डिलीट कर दिया गया। डॉ अफरोज आलम से संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play