Feedback
मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. जसपाल राणा 49 साल के थे. पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे. उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनको असहज महसूस हुआ. फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर जसपाल राणा को असहज महसूस करने की शिकायत पर एयरपोर्ट से साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया. मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान जसपाल राणा ने अंतिम सांस ली.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू