मसूरी के होमस्टे में गुरुग्राम की आईटी पेशेवर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
गुरुग्राम की एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करने वाली 27 साल की महिला मसूरी-धनौल्टी रोड पर एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है कि, “महिला की पहचान दिल्ली के किदवई नगर पूर्व की निवासी पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है। गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ टिपरीधार स्थित ‘कियाना होमस्टे’ पहुंची थी।”
पुलिस ने बताया कि,”श्रीचरण पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करता है। सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को होमस्टे में एक महिला के अचेत अवस्था में होने की सूचना मिली। तुरंत एक एम्बुलेंस भेजी गई और एम्बुलेंस सेवा से जुड़े एक फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।”
शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आए थे और इसके बाद अगली रात करीब साढ़े 11 बजे होमस्टे के ‘ब्लिस’ नाम के कमरे में ‘चेक-इन’ किया। महिला के पति श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और तड़के करीब साढ़े तीन बजे सोने चले गए। उसने दावा किया कि जब वो सुबह जागे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को अचेत अवस्था में देखा, वहां पेशाब फैला हुआ था और उसकी नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि इस जोड़े की शादी आठ नवंबर 2025 को हुई थी और दोनों मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘महिला का शव फर्श पर निवर्स्त्र अवस्था में मिला और चादर पर खून के धब्बे थे। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के ‘कोरोनेशन’ अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है।’’
पुलिस अधिकारी मनोज असवाल ने बताया कि गायत्री के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है और अनुमान है कि वे मंगलवार देर रात विशाखापत्तनम से पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।’’
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News