भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान महंगाई की बुरी मार झेल रहा है. यहां आटे और कुकिंग ऑइल जैसी कुछ बुनियादी ज़रूरत के सामानों के दाम 2021 से 2024 के बीच तेज़ी से बढ़े.
संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल फ़ूड सिक्योरिटी पर आई एक फ्लैगशिप रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया और मेक्सिको के साथ साथ पाकिस्तान में भी खाने के सामान और एडिबल ऑइल की कीमतों में तेज़ी से इज़ाफ़ा देखा गया है.
लेकिन सरकार का दावा है कि पाकिस्तान की आवाम को कम दामों में राशन मुहैया करवाया जा रहा है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता शहज़ाद मलिक ने स्थानीय लोगों से बात की है. देखिए उनकी ये रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.