‘महंगी चीनी’ पर सुरजेवाला का वार, केंद्र सरकार पर लगाया ₹36 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप – AajTak

Feedback
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ‘झूठ की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. सुरजेवाला ने कहा कि ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट पीएम  की मित्र मंडली ने बनाई है. उन्होंने वेबसाइट के जरिए झूठा प्रचार करने के लिए तंज कसते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
सुरजेवाला ने कहा कि देश में चीनी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. चीनी की कीमत 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अगस्त में 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. यह त्योहारों के समय आम लोगों पर महंगाई का बड़ा बोझ है.
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चीनी की बढ़ी कीमतों से चार महीने में जनता पर करीब 36 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मार पड़ेगी. त्योहारों के दौरान चीनी की खपत बढ़ जाती है. अगस्त से नवंबर के बीच चीनी की खपत करीब 120 लाख टन रहने का अनुमान है.
उन्होंने कहा कि देश में हर महीने औसतन 24 लाख टन चीनी की खपत होती है. त्योहारों के महीनों में यह बढ़कर करीब 30 लाख टन प्रति महीना हो जाती है. इस दौरान सावन, राखी, ईद, गणेश चतुर्थी, ओणम, नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार आते हैं.
महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है।

जनता को खुलेआम मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों से लुटवाने का मोदी सरकार का ये नया मास्टरस्ट्रोक है।

चीनी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों और आम लोगों पर महंगाई पर… pic.twitter.com/1cTxlgqQlS
सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
सुरजेवाला ने कहा कि साल 2025-26 का ओपनिंग शुगर स्टॉक 50 लाख टन था. पिछले साल यह 80 लाख टन था. यानी इस बार स्टॉक 30 लाख टन कम था.
उन्होंने ISMA की 30 अप्रैल 2026 की प्रेस रिलीज का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि देश में 2025-26 में चीनी उत्पादन 275 लाख टन रहा. वहीं सरकार की ओर से 343 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान बताया गया था.
सुरजेवाला का आरोप है कि अप्रैल के आखिर तक सरकार को चीनी की कमी का अंदाजा हो गया था. इसके बावजूद समय रहते कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर इस समस्या को नजरअंदाज करती रही.
सुरजेवाला ने कहा कि 20 अगस्त को सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी फ्री आयात का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि यह चीनी ब्राजील से समुद्री रास्ते से आएगी. इसे भारत पहुंचने में 50 से 60 दिन लग सकते हैं. इसके बाद कच्ची चीनी को रिफाइन करने में 10 से 15 दिन और लगेंगे. ऐसे में यह चीनी नवंबर के आखिर तक बाजार में पहुंच सकती है. तब तक त्योहारों का मुख्य सीजन खत्म हो जाएगा.
अप्रैल 2026 में मोदी सरकार को पता था कि चीनी की कमी है, लेकिन वो चुप बैठी रही। यानी- जिसके पास भी चीनी का स्टॉक है, उसका स्टॉक बगैर कुछ किए 40 रुपए से 75 रुपए का हो जाएगा।

देश में अगस्त से नवंबर के बीच करीब 120 लाख टन चीनी की खपत होनी है।

ऐसे में अगर जनता 30 रुपए/किलो के हिसाब… pic.twitter.com/aGCNeKDPrV
पेट्रोल और गैस की कीमतों पर भी कसा तंज
सुरजेवाला ने सरकार के फैसलों और भाजपा मंत्रियों (कैलाश विजयवर्गीय और श्रवण कुमार) के बयानों तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगा करके मोटापा घटाया जा रहा है. गैस के दाम बढ़ाकर कम खाने और फिट रहने की सीख दी जा रही है. खाने का तेल महंगा करके लोगों को दिल की बीमारी से बचाने की कोशिश बताई जा रही है. उन्होंने पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया.
सुरजेवाला ने सुभाष चंद्र मामले में NCLT के आदेश को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की लूट को हेयरकट बताया जा रहा है. उनका आरोप है कि NCLT के जरिए कॉरपोरेट्स को कर्ज में राहत दी जा रही है.
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुराने बयान का भी हवाला दिया. सुरजेवाला ने कहा कि वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि पिछले 12 सालों में NCLT के जरिए कितने करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News