महाकुंभ मेले में आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले: खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, एक घंटे में काब… – Dainik Bhaskar

प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए।
अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थीं, जिन्होंने आग पर एक घंटे में काबू पाया। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए। मेला सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।
मेला क्षेत्र में आग की तस्वीरें..
एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, तस्वीरें
फायर ऑपरेशन के लिए तैनात है AWT, 50 फायर फाइटिंग पोस्ट महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।
महाकुंभ में आग लगने की घटना के पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया, “लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे। हमने बहुत सावधानी से बनाया था। सभी को मना किया गया था कि किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम ना करें। जहां हमने सीमा बनाई उसके पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित किया गया था। पता नहीं प्रशासन ने वह जगह किसे दी… उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया। हमारी रसोई टीन शेड की थी, पक्की थी।”
उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि कुशल फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थिति नियंत्रण में है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा- महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए।
डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि फाइनल जांच चल रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। गीता प्रेस के पास कुछ कैंप में आग लगी थी, उसको काबू कर लिया गया है। अंतिम जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बरेली की रहने वाली महिला ने बताया- आधे घंटे पहले पटाखे की आवाज आई। आग कैसे लगी है। हमको नहीं पता। आग लगने की वजह से सबको वहां से हटा दिया गया। लगातार पटाखे जैसी आवाज आ रही है।
महाकुंभ मेले के सेक्टर- 19 में लगी आग सेक्टर- 20 तक पहुंच गई। आसमान में धुएं का गुबार देख अफरा-तफरी मच गई। धर्म संघ का शिविर बताया जा रहा है। 50 से ज्यादा शिविर अभी तक चपेट में आ चुके हैं। गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है।
आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी लगातार आग भड़क रही है। एनडीआरएफ की 4 टीमें ​​​​​, ​एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
20 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और एसएसपी राजेश द्विवेदी पहुंच गए हैं। एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी का कहना है कि सेक्टर- 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी। आग पर काबू पर लिया गया है। कोई कैजुअल्टी नहीं है। कारणों की जांच की जा रही है।
जहां आग लगी है, वहीं ऊपर से रेलवे का ब्रिज गुजरा है। नीचे आग की लपटें उठ रही थीं, उसी समय यात्री ट्रेन भी गुजरी। हालांकि ट्रेन निकल गई। ट्रेन से यात्रियों ने भी वीडियो बनाए।
प्रयागराज महाकुंभ में 2 विदेशी समेत 100 महिलाओं ने एक साथ नागा संन्यासी की दीक्षा ली। इसमें सभी आयु वर्ग की महिलाएं हैं। सभी जूना अखाड़े से जुड़ी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News