Published 07:25 IST, December 13th 2024
India News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वह महाकुंभ के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, संविधान पर चर्चा की शुरुआत आज लोकसभा से होगी। पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी राय रखेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग की आज BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय एचएम अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने संसद पर हमले के 23 साल पूरे होने पर संसद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
वन नेशन-वन इलेक्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “उस बिल में क्या है, वो हम देखेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन किस तरह से करते हैं और उसका विवरण क्या है। यह सब देखने के बाद प्रतिक्रिया देंगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह हमने कहा था कि संविधान पर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि असंवैधानिक चीज़े बहुत चल रही हैं…देश में शासन ठीक नहीं है इसलिए हम चाहते थे कि संविधान पर बहस हो ताकि सबको मालूम हो जाए कि सरकार का शासन किस ढंग से चल रहा है और लोगों को संविधान के तहत उनके हक मिल रहे हैं या नहीं।”
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “मैं पंजाब और हरियाणा के निवासियों से बड़ी संख्या में खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील करता हूं क्योंकि हमारे विरोध को 10 महीने पूरे हो गए हैं। सरकारी एजेंसियां लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। हरियाणा के सांसद राम चंद्र जांगड़ा गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और मैं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से आग्रह करता हूं कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें, या उन्हें (राम चंद्र जांगड़ा) अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। लोग बड़ी संख्या में विरोध में शामिल हो रहे हैं और इसलिए भाजपा सरकार चिंतित है।”
दिल्ली के 4 स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले। अग्निशमन अधिकारी और पुलिस मौके पर हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है: दिल्ली पुलिस
दिल्ली में शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
पुडुचेरी: भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज 13 दिसंबर को बंद रहेंगे: पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नमाचिवायम
देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा होगी। संविधान पर 4 दिन की चर्चा की शुरुआत लोकसभा से होगी। 13 और 14 दिसंबर को पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे। वहीं, इसके बाद राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री आज प्रयागराज में रहेंगे। वह अपने दौरे में महाकुंभ 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी इस दौरान संगम पर पूजा और अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी करेंगे।
Updated 09:50 IST, December 13th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video