महान शिक्षाविद् थे गणेश प्रसाद वर्णी : प्रो. अशोक जैन – Hindustan

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्री गणेशी वर्णी दिगंबर जैन संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार जैन ने गणेश प्रसाद वर्णी को महान शिक्षाविद् बताया। कहा कि जैन विद्या अध्ययन में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने एक रुपये के 64 पोस्टकार्ड से यहां स्यादवाद महाविद्यालय की स्थापना की थी। नरिया स्थित जैन मंदिर में गुरुवार को संस्थान की कार्यकारिणी की परिचर्चा में उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं। आईआईटी रूड़की के नाभिकीय वैज्ञानिक प्रो. जैन ने कहा कि महान शिक्षाविद् की स्मृतियां संजोने के लिए पं. फूलचंद सिद्धांताचार्य ने वर्ष 1972 में श्री गणेशी वर्णी दिगंबर जैन संस्थान की स्थापना की।
संस्थान में जैन दर्शन, संस्कृति, प्राचीन आगमों के संरक्षण, अनुसंधान और प्रकाशन के लिए संस्थान की ख्याति पूरी दुनिया मे है। हाल में यहां पुस्तकालय के सभी ग्रंथों का डिजिटलीकरण हुआ। जैन धर्म के अध्ययन के लिए इच्छुक लोगों के लिए ये ग्रंथ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर भी चुनाव हुए। दिगंबर जैन समाज (काशी) के राकेश कुमार जैन का उपाध्यक्ष और बीएचयू में उपग्रंथालयी संजीव सर्राफ का मंत्री पद पर निर्वाचन हुआ। डॉ. विवेकानंद जैन, विजय कुमार जैन, प्रो. कमलेश कुमार जैन, प्रो. फूलचंद प्रेमी, प्रो. अशोक जैन, नीरजा जैन, सौरभ जैन, पदम कुमार जैन, प्रो. अनेकांत जैन, प्रो. जयकुमार जैन, अमित जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News