'महाभारत' के 'भीम' सौरव गुर्जर को जेल, महिला को दिया शादी का झांसा, किया उत्पीड़न – Aaj Tak

Feedback
एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ गाचीबोली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि गुर्जर ने उनसे शादी का वादा करके धोखा दिया और परेशान किया.
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक, महिला का कहना है कि वो 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए गुर्जर के संपर्क में आईं, जिसके बाद व्हाट्सऐप पर उनके बीच करीबी रिश्ता बन गया. महिला ने आरोप लगाया कि उनकी पहली मुलाकात 25 दिसंबर, 2021 को हुई और गुर्जर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो उनसे शादी करेंगे और उन्हें पत्नी के बराबर अधिकार देंगे.
महिला ने आगे आरोप लगाया कि वो अमेरिका में रहते वक्त और भारत लौटने के बाद भी साथ रहे. उनका दावा है कि गुर्जर ने उन्हें अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ने के लिए मना लिया, ये वादा करते हुए कि वो मिलकर कोई बिजनेस शुरू करेंगे. महिला का आरोप है कि गुर्जर के उत्पीड़न की वजह से वो अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं और जब भी वो शादी के बारे में पूछतीं, तो वो उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते और दूरियां बना लेते.
A post shared by Saurav Gurjar (@thesauravgurjar)
शिकायत के अनुसार, गुर्जर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ रहे. महिला ने आरोप लगाया कि बाद में हैदराबाद में साथ रहने के दौरान वो अचानक बिना बताए गायब हो गए.
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
महिला की शिकायत के आधार पर गाचीबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हैदराबाद लाए. उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.
सौरव के करियर की बात करें, तो 2013 में टीवी से एक्टिंग करियर शुरू किया. स्टार प्लस के शो महाभारत में उन्होंने ‘भीम’ का किरदार निभाया, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली. संकटमोचन महाबली हनुमान सीरियल में वो बाली के रोल में नजर आए थे. उन्होंने ब्रह्मास्त्र और शिव शक्ति जैसे पौराणिक शो में भी काम किया है. वो एक्टर होने के साथ-साथ पहलवान भी हैं. टीवी और फिल्मों के अलावा उन्हें WWE में अपने रिंग नाम ‘सांगा’ के लिए भी जाने जाता है.

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News