महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म इलाका, नौतपा के अगले 7 दिन के लिए किस राज्य के लिए क्या अलर्ट? – AajTak

Feedback
पिछले कुछ दिनों से हीटवेव अपने चरम पर है. रविवार को कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में स्थित ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान जताया है. IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत और अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है.”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत तापमान से 3.4 डिग्री ज्यादा है. अयानगर और रिज मौसम केंद्रों ने 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जिसके बाद लोधी रोड पर 43.8 डिग्री, पालम पर 43.7 डिग्री और सफदरजंग पर 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
देश का सबसे गर्म इलाका
महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज़्यादा था. इस तरह यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया. इस क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
चंद्रपुर में तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया, वर्धा में 45.5 डिग्री, नागपुर में 45.4 डिग्री, अमरावती में 45.2 डिग्री और गोंदिया में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में श्री गंगानगर 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा.
वनस्थली राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाय इसके बाद चुरू में 44.9 डिग्री, कोटा, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, और जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने लू का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आगे बताया कि 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
हालांकि, IMD के मुताबिक, 28-29 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में तेज़ आंधी-तूफ़ान, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: इस बार आखिर इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है? UP बनता जा रहा ‘हीटलैंड’
यूपी में कहां सबसे ज्यादा गर्मी?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है.
बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है. प्रयागराज, उरई और झांसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.4 डिग्री और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसमें आगे कहा गया, “इससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.”
पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में गर्मी का दौर जारी रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, सिरसा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया. रोहतक और भिवानी में भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहा, जहां तापमान क्रमशः 45.3 डिग्री और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला में पारा चढ़कर 42 डिग्री, हिसार में 43.8 डिग्री, करनाल में 42.8 डिग्री और गुरुग्राम में 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी पर योगी सरकार अलर्ट, अधिकारियों को हीटवेव से निपटने के निर्देश जारी
चंडीगढ़ में भी 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म मौसम रहा. वहीं, आंध्र प्रदेश में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं, जहां कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं कुछ अलग-थलग इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News