महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शर्मसार करने वाली वारदात… 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, युवकों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा – aajtak.in

Feedback
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोपी गजानन इंगवले बच्ची को बाग में खेलने के बहाने ले गया और पंचगंगा नदी के पास उसके साथ गलत करने की कोशिश की. कुछ युवकों की सतर्कता से घटना समय रहते रुक गई. लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसे लक्ष्मीपुरी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है.
कोल्हापुर के बेलबाग इलाके में रहने वाला एक परिवार गंगावेश तालीम के पास सड़क किनारे भुट्टे बेचकर अपना गुजारा करता है. परिवार में नौ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है. परिवार के मुखिया की आरोपी गजानन इंगवले से पहले से जान पहचान थी. गजानन शिवाजी पेठ में फिरंगाई तालीम के पास इंगवले गली में रहता है और अक्सर गंगावेश इलाके में आता जाता था.
बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के मुखिया अपने दोनों बच्चों को लेकर भुट्टे बेचने गंगावेश पहुंचे थे. इसी बीच उनकी पांच साल की बेटी बाग में खेलने की जिद करने लगी. करीब साढ़े ग्यारह बजे गजानन इंगवले वहां पहुंचा और बच्ची को बाग में खेलने ले जाने की बात कही. इसके बाद वह बच्ची को बाग में ले गया और वहां से सीधे पंचगंगा नदी परिसर में ले गया.
यह भी पढ़ें: आस्था कुंज गैंगरेप केस: नाबालिग पीड़िता ने शिनाख्त परेड में तीनों आरोपियों को पहचाना, दोस्त ने भी की पहचान
आरोप है कि नदी परिसर में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसी दौरान चाय बेचने वाले मुळीक मामा की नजर इस घटना पर पड़ी. उन्होंने दिग्विजय माने और सुख ढोमणे नाम के दो युवकों को इसकी जानकारी दी. दोनों युवक अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे. निर्माणाधीन इमारत के पास गजानन इंगवले बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था. युवकों ने उसे वहीं रोक लिया.
इसके बाद मौके पर पहुंचे दूसरे लोगों ने आरोपी की पिटाई की और घटना की जानकारी लक्ष्मीपुरी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक खंडू गायकवाड, पुलिसकर्मी मयुश्वरी खरात, मंगेश माने और गजानन परीट मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया. युवकों की सतर्कता से बच्ची के साथ वारदात टल गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News