'महाराष्ट्र छोड़कर दिल्ली नहीं जाऊंगा', राष्ट्रीय राजनीति में जाने की खबरों पर बोले फडणवीस – India.Com

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने की खबरों और अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान महाराष्ट्र की राजनीति और राज्य के काम पर है. रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि वह महाराष्ट्र में ही हैं और राज्य से बाहर जाने की उनकी कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आज मैं नागपुर में हूं और शाम को मुंबई जाऊंगा. मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही हूं.’ उनके इस बयान के बाद राष्ट्रीय राजनीति में उनके जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है.

दरअसल, फडणवीस शनिवार को थोड़े समय के लिए दिल्ली गए थे और इसके बाद नागपुर लौट आए. उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. उस समय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर भी सामने आई थी. ऐसे में यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि फडणवीस को राष्ट्रीय राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि, फडणवीस ने इन सभी चर्चाओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया और अपने बयान से साफ कर दिया कि वह अभी महाराष्ट्र में ही काम कर रहे हैं.

मुंबई में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से निकाली गई ‘तिरंगा’ रैली को लेकर भी फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस रैली से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों पार्टियां धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जश्न मनाना चाहती हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. फडणवीस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विपक्ष को जश्न मनाने का एक कारण मिला. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मुद्दे किसी एक व्यक्ति या पार्टी से जुड़े नहीं हैं, बल्कि देश के युवाओं से जुड़े हैं.

फडणवीस ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मामले को लेकर संवेदनशीलता दिखाई और देश के हित में फैसला लिया. फडणवीस के मुताबिक, केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पेश करेगी. उन्होंने दावा किया कि यह देश और दुनिया में अपनी तरह का पहला कानून होगा. उनका कहना था कि परीक्षा में गलत तरीकों को रोकने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं.
फडणवीस ने तिरंगा रैली के दौरान शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे पिछले 10 सालों में कई बार इस तरह की बातें कह चुके हैं, लेकिन इन बयानों का कोई असर नहीं पड़ता. फडणवीस ने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक इंस्टाग्राम वीडियो का भी जिक्र किया और कहा कि देर रात पोस्ट किए गए इस वीडियो ने दुनिया भर में इंस्टाग्राम के रिकॉर्ड तोड़े. फडणवीस के बयान से साफ है कि फिलहाल वह महाराष्ट्र की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं और राज्य में उनके सामने अभी कई काम बाकी हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News