महाराष्ट्र: प्रॉपर्टी का केस हारा तो बीच सड़क पर कलयुगी बेटे ने पिता को चाकू से गोदा, 82 साल के बुजुर्ग की मौत – maharashtra son murders father over property dispute in sambhajinagar news in hindi – Jagran

छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने 82 वर्षीय पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। कोर्ट में केस हारने के बाद हुए इस हमले में बीच-ब …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
बेटे ने संपत्ति विवाद में 82 वर्षीय पिता की हत्या की।
कोर्ट में केस हारने के बाद बेटे ने हमला किया।
बीच-बचाव करने आई बहन भी हमले में घायल हुई।
डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोर्ट में प्रॉपर्टी का केस हारने के बाद एक कलयुगी बेटे ने बीच सड़क पर अपने 82 साल के बुजुर्ग पिता की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बहन भी इस हमले में घायल हो गई है।
मृतक की पहचान जाफर कमरउद्दीन सैयद पटेल (82 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे। जाफर पटेल का अपने बेटे अब्दुल रहमान से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बेटा पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) है और वह आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट करता था।
2 साल चली कानूनी लड़ाई
ऐसे में बेटे के बुरे बर्ताव से तंग आकर बुजुर्ग पिता पुणे में अपनी बेटी के घर रहने चले गए थे। उन्होंने बेटे को अपने घर से निकालने के लिए कोर्ट में केस कर दिया। करीब दो साल तक यह कानूनी लड़ाई चली।
मातम में बदली जीत की खुशी
शुक्रवार को कोर्ट ने बुजुर्ग पिता के हक में फैसला सुनाया। कोर्ट ने बेटे को घर खाली करने का आदेश दिया और मकान का मालिकाना हक पिता को सौंप दिया।बुजुर्ग जाफर पटेल कोर्ट से मिली बेदखली की कॉपी लेकर अपनी बेटी के साथ ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुस्से से पागल बेटे ने बीच रास्ते में उनका ऑटो रुकवा लिया और सरेआम सड़क पर पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पुलिस ने तेज की कार्रवाई
इस जानलेवा हमले में बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने आई बेटी भी घायल हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- मुंबई लोकल की हार्बर लाइन पर ब्रेक, चेंबूर स्टेशन के पास लटका मिला बिजली का तार; कई ट्रेनें लेट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News