महाराष्ट्र: मनमाड रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, ओवरहेड तार पर चढ़ा शख्स – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित मनमाड रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब दोपहर तीन बजे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति हाई-टेंशन तारों के खंभे (गैन्ट्री) पर चढ़ गया और ओवरहेड तारों से लटक गया. इस घटना के कारण रेलवे को बिजली आपूर्ति काटनी पड़ी, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा.

शुक्रवार दोपहर को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्टेशन की छत पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि रेलवे कर्मचारी और दर्शक उसे बचाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं.

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार, लगभग 30 साल का एक व्यक्ति पहले प्लेटफॉर्म की छत पर चढ़ा और फिर वहां से बिजली के तारों वाले खंभे (गैन्ट्री) पर जा पहुंचा. स्टेशन पर मौजूद लोग उसे तारों से लटकता देख सन्न रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि आधा नग्न ये शख्स खतरनाक तरीके से तारों के बीच घूम रहा था, जबकि 5-6 लोग उसे नीचे लाने के लिए पीछे दौड़ रहे थे.
कई ट्रेनें डायवर्ट

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की सुरक्षा के चलते रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ओवरहेड इक्विपमेंट की पावर सप्लाई काट दी गई और इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर डायवर्ट किया गया, जिससे रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. इससे कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा.

उन्होंने बताया कि लगभग 40 मिनट तक चले इस हंगामे के बाद व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गईं, हालांकि इस दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा. विक्षिप्त व्यक्ति की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ और बचाव दल उसे बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News