महिंद्रा XUV 7XO का नया टीजर जारी, केबिन में मिलेगी 3D और थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी – Hindustan

महिंद्रा आगामी 5 जनवरी, 2026 को अपनी मोस्ट-अवेटेड नई एसयूवी XUV 7XO को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह महिंद्रा XUV700 का अपडेटेड वर्जन होगी। लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी वजह से कंपनी लगातार टीजर जारी कर लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है। लेटेस्ट टीजर में XUV 7XO के केबिन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस टीजर में इसका प्रीमियम Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिखाया गया है। यह साफ संकेत है कि महिंद्रा इस बार सिर्फ पावर और रोड प्रेजेंस पर नहीं, बल्कि इन-कार एक्सपीरियंस को भी एक नए लेवल पर ले जाना चाहती है।

मौजूदा XUV700 में जहां 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम मिलता है। वहीं, नई XUV 7XO में 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया जाएगा जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि केबिन के अंदर 3D और थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलेगी। यह अपग्रेड म्यूजिक और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा अट्रैक्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा, पहले जारी किए गए टीजर्स में यह भी कन्फर्म हो चुका है कि XUV 7XO में 540-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलेगा, जो XUV700 के 360-डिग्री कैमरे से एक कदम आगे है।

₹ 13.66 – 25.14 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 17.29 – 19.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12 – 21 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.2 – 24.17 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.25 – 22.06 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

महिंद्रा XUV 7XO में रियर पैसेंजर्स के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसमें नया इन-कार थिएटर मोड दिया जाएगा, जिससे पीछे बैठने वाले यात्री अपने डिवाइस कनेक्ट कर मूवी या कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। यह फीचर महिंद्रा के Adrenox Plus सॉफ्टवेयर सूट के जरिए काम करेगा, जो इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और गाड़ी के कई फंक्शंस को कंट्रोल करता है। फैमिली ग्राहकों के लिए यह फीचर लंबी यात्राओं को और मजेदार बनाने वाला साबित हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो नई XUV 7XO का लुक पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न होगा। इसका डिजाइन काफी हद तक XEV 9S से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। इसमें नए LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और पीछे की तरफ फुल-विड्थ लाइट बार के साथ इनवर्टेड L-शेप टेललैंप्स मिलेंगे। नए अलॉय व्हील्स, फ्रेश कलर ऑप्शन, री-डिज़ाइन बंपर और वर्टिकल क्रोम एलिमेंट्स वाली ग्रिल इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे।

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। इंजन के मामले में XUV 7XO में वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। जबकि चुनिंदा वैरिएंट्स में AWD का ऑप्शन भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर, XUV 7XO महिंद्रा की अब तक की सबसे हाई-टेक और प्रीमियम SUV में से एक बनकर सामने आ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News