महिला के गलत पैर का कर दिया ऑपरेशन; राजस्थान में डॉक्टर पर हो गया ऐक्शन – Hindustan Hindi News

राजस्थान में डॉक्टर की लापरवाही का चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने बुज़ुर्ग महिला के गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच समिति ने माना कि यह मामला मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने के कारण सामने आया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में सरकारी अस्पताल में एक बुज़ुर्ग महिला के गलत पैर का ऑपरेशन करने के बाद एक डॉक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह घटना राज्य सरकार द्वारा संचालित मथुरा दास माथुर अस्पताल में हुई। इस बड़ी गलती के कारण मचे हंगामे के बीच डॉक्टर के खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

66 साल की चंपा देवी एक झगड़े में घायल हो गई थीं। उन्हें मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बुज़ुर्ग महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टर ने यह तय किया कि उन्हें सिर्फ दाहिने पैर के लिए ही सर्जरी की जरूरत है। इसके बाद, 27 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद पता चला कि डॉक्टर ने गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया था। इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

अब इस जांच सिमति की रिपोर्ट के बाद ऑर्थोपेडिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमाकिशन चौधरी को अस्पताल में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें जयपुर में चिकित्सा शिक्षा विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां वे अपनी अगली पोस्टिंग के आदेश का इंतजार करेंगे।

यह कार्रवाई तब की गई जब जांच समिति को पहली नजर में डॉ. चौधरी की ओर से लापरवाही देखने को मिली। शुरू में डॉ. चौधरी ने यह तर्क देने की कोशिश की कि महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण उसे दोनों पैरों के ऑपरेशन की जरूरत थी। कहा कि दाहिने पैर का ऑपरेशन बाद में करने की तैयारी थी।

हालांकि, जांच समिति ने यह निष्कर्ष निकाला है कि यह चूक वास्तव में लापरवाही के कारण ही हुई थी। समिति ने माना है कि यह मामला ‘मानक संचालन प्रक्रियाओं’ का पालन न किए जाने के कारण सामने आया।

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News