महिला थानेदार कविता शर्मा को हड़काने के मामले में बढ़ सकती है मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मुश्किलें, राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज – Aaj Tak

Feedback
राजस्थान में बीजेपी सरकार का अंदरूनी झगड़ा अब बड़ा विवाद का रूप लेता जा रहा है. भाई जगमोहन मीणा के दौसा से चुनाव हारने पर भीतरघात का आरोप लगाने के बाद से ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा खफा चल रहे हैं. अब मंत्री के महिला थानेदार कविता शर्मा को धमकाने के मामले में पुलिस ने मंत्री के खिलाफ थाने के रोजनामचा में रिपोर्ट लिख दी है. 
बीते मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है और मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है. वहीं, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी महेशनगर पुलिस थाने की सीआई कविता शर्मा पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, महेश नगर थाने के महावीर नगर में SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी. तभी छात्र नेता विकास विधूड़ी ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को कॉल सूचना दी. मौके पर पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल महिला थानेदार पर ही भड़क गए और उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई.
यह भी पढ़ें: मंत्री ने महिला SHO को दिखाई तैश तो बोलीं- ठीक से बात कीजिए ड्यूटी पर हूं
यही नहीं, मंत्री के साथ आए लोग पुलिस की गाड़ी से एक युवती को भी उतार अपने साथ ले गए. घटनाक्रम के बाद बुधवार सुबह किरोड़ीलाल मीणा ने इस पूरे मामले की शिकायत गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से की और सीआई को हटाने की मांग की. जबकि सीआई कविता शर्मा का कहना है कि वो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई कर रही थीं और अपनी ड्यूटी निभाने में लगी थीं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News