मांग दिवस पर जेबीसीसीआई 12 का गठन के लिए पीट मीटिंग व प्रदर्शन – Live Hindustan

कोल इंडिया के मजदूरों के लिए राष्ट्रीय कोयला वेतनमान समझौता यानी जेबीसीसीआई 12 का गठन को लेकर 1 जुलाई को बेरमो कोयलांचल में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से मांग दिवस मनाया गया। ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालयों तथा परियोजनाओं में पीट मीटिंग व प्रदर्शन किया गया। ढोरी प्रक्षेत्र के कल्याणी में पीट मीटिंग में एटक, इंटक, हिंमस एवं सीटू फेडरेशन के नेता उपस्थित रहे। एटक के लखन लाल महतो ने कहा कि आज देश के 10 राज्यों के कोयला खदानों में मांग दिवस मनाया जा रहा है। 12वां जेबीसीसीआई का गठन जल्द करने की मांग है।
चार लेबर कोड के बहाने सरकार मजदूरों के उनके वेतन पुनरीक्षण की मांग की अनदेखी कर रही है। केन्द्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन मजदूरों का परीक्षा ले रही है। केन्द्र सरकार मजदूरों को वोट के नाम से बांटना चाहती है। मजदूरों को आपस में लड़ाना चाहती है। मजदूरों द्वारा डाले गए वोट के प्रतिशत के आधार पर प्रतिशत निकाला जाना चाहिए न कि पुरे वोटर्स पर। 20 प्रतिशत से घटाकर कर 10-15 फीसद पर किया जाना चाहिए। आज तो सिर्फ अंगड़ाई है आगे बड़ी लड़ाई है। इंटक के शिवनन्दन चौहान, एटक के भीम महतो, एचएमएस के आर उनेश, विकास सिंह, बैजनाथ सिंह, सीटू के जयनारायण महतो व जयनाथ मेहता ने भी अपने अपने विचार रखे। सीटू नेता गोवर्धन रविदास एवं कुंज बिहारी प्रसाद तथा महेंद्र चौधरी ने भी बात रखी। वहीं महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया।इधर, सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन कर कोल इंडिया के चेयरमैन के नाम मांग पत्र सौंपा गया। प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब वेतन समझौते में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 11वां वेतन समझौते की अवधि समाप्त होने के बावजूद अब तक 12वां जेबीसीसीआई का गठन नहीं होना कोयला कर्मियों के साथ अन्याय है। कहा कि जल्द वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News