दौसा में घर से 100 फीट दूर खेत में बने बोरवेल में 5 साल का मासूम गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया।
बच्चे को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 7 जेसीबी से बोरवेल के पास मिट्टी खोदी जा रही है। रात 8.50 बजे तक करीब 70 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। गहरी खुदाई के लिए एलएनटी मशीन भी बुलवाई गई है। हादसा पापड़दा थाना इलाके के कालीखाड़ गांव में हुआ।
150 फीट गहराई में फंसा बच्चा बच्चा बोरवेल में करीब 150 फीट की गहराई में फंसा है। बोरवेल में पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई की सप्लाई की जा रही है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। शाम करीब 6 बजे जयपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बोरवेल में कैमरा डाला। 150 फीट गहराई पर बच्चे का मूवमेंट नजर आया। रात करीब 9:15 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
खेलते समय पैर फिसला, 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा पिता जगदीश मीणा ने बताया- दोपहर करीब 3 बजे आर्यन (5) खुले बोरवेल में गिर गया। मेरी पत्नी खेत में बनी टंकी पर नहा रही थी। इस दौरान आर्यन वहां खेल रहा था। अचानक आर्यन का पैर फिसल गया और मां के सामने खुले पड़े बोरवेल में गिर गया।
उन्होंने बताया- बोरवेल करीब 160 फीट गहरा है, जिसे 3 साल पहले खुदवाया गया था। हालांकि इसमें शुरुआत में ही मोटर फंसने के कारण इस बोरवेल का उपयोग नहीं किया जा रहा था। बोरवेल खुला पड़ा था।
देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.