माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इसके बदले उन्हें एक साथ अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा। यह ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के उन कर्मचारियों के लिए है जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं।
कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 23 हजार भारत में हैं। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। जो कर्मचारी इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें अगले कुछ घंटों में ईमेल आ जाएगा। उसमें दिए लिंक से वे अपने एग्जिट ऑफर की पूरी डिटेल देख सकेंगे। पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा।
कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह AI की नई तकनीक और सिस्टम बनाने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रही है। इसकी भरपाई करने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है।
लेवल 70 या उससे नीचे के एम्प्लॉइज को मिला ऑफर
माइक्रोसॉफ्ट में शुरुआती पद लेवल 59 से शुरू होते हैं और सीनियर पद 70 से ऊपर होते हैं। यह कंपनी के जूनियर, मिड-लेवल और सीनियर स्तर के कर्मचारियों का कैडर होता है। इसमें सीनियर डायरेक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, टीम लीडर और मिड-लेवल मैनेजर्स शामिल होते हैं।
नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा
बिजनेसस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक…
पैसे के अलावा और क्या सुविधाएं मिलेंगी?
सर्विस के सालों के हिसाब से लेवल 67 और उससे नीचे के लोगों को 6 से 12 महीने तक शेयर्स का फायदा मिलता रहेगा। नौकरी छोड़ने के बाद भी तय समय तक मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा।
वॉलेंटरी एग्जिट ऑफर का क्या मतलब है?
जो लोग ऑफर नहीं लेंगे, वे अपनी मौजूदा भूमिकाओं में काम करते रहेंगे या कंपनी उन्हें किसी दूसरे प्रोजेक्ट/टीम में री-असाइन कर सकती है।
यदि कंपनी वॉलेंटरी ऑफर से अपना खर्च घटाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती है, तो आने वाले समय में वह जबरन छंटनी का कदम उठा सकती है। उस स्थिति में नौकरी जाने पर कर्मचारियों को वॉलेंटरी एग्जिट जितना अच्छा फाइनेंशियल पैकेज नहीं मिलता है।
CPO बोलीं- यह नया प्रयोग, इससे सीखेंगे
माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने कहा कि वॉलंटरी एग्जिट ऑफर हमारे लिए एक नया अनुभव है और हम इससे बहुत कुछ सीखेंगे।
इसके साथ ही, हमारा ध्यान इस बात पर रहेगा कि लोग अपने सबसे जरूरी काम पर फोकस कर सकें, नई चीजें सीखें और जहां संभव हो, माइक्रोसॉफ्ट के अंदर ही नए मौकों की तलाश करें। हर टीम या हर कर्मचारी के लिए एक ही नियम लागू नहीं हो सकता।
ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे हम बिजनेस की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हमारे अपने लोगों को आगे बढ़ने और योगदान देने का मौका मिलता रहे।
मेरा वादा है कि मैं आगे भी आपको हर बात साफ-साफ बताती रहूंगी, आपकी बात सुनूंगी और लगातार सुधार करती रहूंगी। आप हमारे ग्राहकों, माइक्रोसॉफ्ट और एक-दूसरे के लिए जो भी कर रहे हैं, उस सब के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!
जुलाई में 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था
इससे पहले जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बिठाने और अपने सबसे जरूरी कामों पर जोर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट दुनिया भर में अपने करीब 4,800 कर्मचारियों यानी कुल स्टाफ के 2.1% को निकाल रहा है।
कंपनी ने प्रभावित साथियों का शुक्रिया अदा किया था और बताया था कि नौकरियों का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए पिछले एक साल में 4,000 से ज्यादा लोगों को दूसरी टीमों में शिफ्ट किया गया है, वॉलेंटरी रिटायरमेंट का ऑप्शन दिया गया है और चार गेमिंग स्टूडियोज को नए मैनेजमेंट के हवाले किया जा रहा है।
———— ये खबर भी पढ़ें…
ओरैकल 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी:AI और क्लाउड पर खर्च बढ़ने की वजह से फैसला
टेक कंपनी ओरेकल दुनियाभर में अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे भारत में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी यह कदम क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और अपनी लागत घटाने के लिए उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.