माता-पिता की पहली फ्लाइट, IFS ऑफिसर ने शेयर की भावुक कर देने वाली तस्वीर – Hindustan Hindi News

भारत जैसे मध्यमवर्गीय देश में आज भी हवाई यात्रा एक लग्जरी है। निम्न मध्यमवर्ग में आने वाले परिवारों में अगर कोई व्यक्ति हवाई यात्रा कर लेता है, तो वह उस परिवार के लिए एक स्टेटस सिंबल बन जाता है। कई बच्चे बचपन में हवाई यात्रा करने का सपना देखते हैं और फिर अपने माता-पिता को भी उसमें ले जाते हैं, तो यह उनके लिए एक भावुक पल होता है। आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके माता-पिता अपनी पहली फ्लाइट की तैयारी कर रहे हैं।
कासवान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्हें अपने जीवन की पहली उड़ान भरने में करीब 23 साल लगे, लेकिन उनके माता-पिता को अपने जीवन की पहली फ्लाइट का अनुभव लेने के लिए 55 वर्ष का इंतजार करना पड़ा। कासवान की यह भावनात्मक पोस्ट जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पोस्ट की गई तस्वीर में प्रवीण कासवान के माता-पिता एक एयरपोर्ट पर खड़े हुए हैं। उनकी मां एक गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए हैं, जबकि उनके पिता एक गहरे रंग की जैकेट और पैंट पहने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के ऊपर लोगों ने भी अपने-अपने माता-पिता से जुड़ी भावनात्मक कहानियां शेयर कीं। एक यूजर ने लिखा, “भाग्यशाली हैं वे लोग जो अपने माता-पिता को उनकी पहली फ्लाइट पर ले जाते हैं। और खास वे हैं जिनके माता-पिता उन्हें बचपन में ही फ्लाइट पर ले जाते हैं।”
एक और यूजर ने अपनी पहली फ्लाइट के बारे में बात करते हुए लिखा, “मैंने 2024 में जयपुर से कोलकाता तक अपनी पहली फ्लाइट ली थी। अब मैं अपने पिता के लिए टिकट बुक करने की सोच रहा हूं। एक दिन भगवान मेरी यह इच्छा पूरी करेंगे।”
एक और यूजर ने कासवान की तस्वीर की तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत सुंदर पल है यह! याद रखने लायक पल। ऐसे मील के पत्थर जिंदगी को और भी ज्यादा मायने देते हैं।”
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News