सरायकेला । राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) जमशेदपुर के परिसर में ‘माय भारत- खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से संवाद किया । कार्यक्रम के लिए जिले से अंतर्राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलन शोभा महतो, राष्ट्रीय एथलेटिक्स राधा कुमारी, राष्ट्रीय एथलेटिक्स मुकेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खेलाडी माइकल तथा राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाडी माधो बिरुवा का चयन किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की। अपने लाइव संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल, युवा शक्ति, फिटनेस, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर पुरजोर बल दिया कि भारत को खेल के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मजबूत खेल संस्कृति का होना बेहद आवश्यक है। उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को बेहद गंभीरता से सुना。
संवाद सत्र के दौरान युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विस्तृत विमर्श हुआ। इसके साथ ही, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के जरिए खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में सुधार लाने की संभावनाओं पर भी विशेषज्ञों और युवाओं के बीच सार्थक चर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘खेलो इंडिया’ जैसी दूरदर्शी पहल देश के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम है। यह योजना जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को उचित संसाधन और सही मंच प्रदान कर रही है। इस सफल कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के युवाओं ने खेल को तकनीकी नवाचारों से जोड़ने और देश को खेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play