मारपीट के अपराध में सुनाई सजा – Hindustan

संतकबीरनगर। बखिरा थाने के मारपीट के एक मामले में सीजे (जेडी), एसीजेएम की कोर्ट ने एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। वादी मुकदमा दयाल नायक पुत्र रामलखन नायक निवासी भगवानपुर थाना बखिरा ने 13 मार्च 2005 को थाना बखिरा पर अभियुक्त नगेन्द्र पुत्र कृपा नारायण निवासी भगवानपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। नगेन्द्र पर मारपीट, गाली गलौज तथा उसका पिलर तोड़ने का आरोप लगाया। थाना बखिरा पर अभियोग दर्ज कर उप निरीक्षक इन्तखाब अहमद ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया था। न्यायालय ने नगन्द्र को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर दोषी करार दिया।

न्यायालय उठने तक की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 30 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News