मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक बलेनो ने नए अवतार में लॉन्च होते ही कमाल कर दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई ओवरऑल कार बिक्री में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति बलेनो को बीते महीने कुल 25,392 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 13,173 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 20,456 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 28 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,333 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,282 यूनिट कार की बिक्री की।
बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर पांचवें नंबर पर रही। वैगनआर ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,835 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 17,754 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 17,657 यूनिट कार की बिक्री की।
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,399 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 17,313 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,911 यूनिट कार की बिक्री की।
अब बात करते हैं टॉप-10 के बाहर की कारों की। बिक्री की इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। इसने 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 15,685 यूनिट बेची। वहीं, 12वें नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। इसने 208 पर्सेंट सालाना बढ़ोतरी के साथ 13,111 यूनिट की बिक्री की। वहीं 13वें नंबर पर किआ सेल्टोस 117 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 12,593 यूनिट, 14वें नंबर पर हुंडई वेन्यू 11,466 यूनिट और 15वें नंबर पर मारुति ईको 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 11,040 यूनिट बेचने में कामयाब रही।
दूसरी ओर 16वें नंबर पर महिंद्रा XUV 3XO ने 20 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 10,823 यूनिट, 17वें नंबर पर मारुति ऑल्टो ने 84 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 10,024 यूनिट और 18वें नंबर पर महिंद्रा बोलेरो ने 253 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ 9,710 यूनिट की बिक्री दर्ज की। लिस्ट में 19वें नंबर पर किआ सोनेट रही। इसने 5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,493 यूनिट कार बेची। जबकि 20वें नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। इसने 7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 9,097 यूनिट की बिक्री की।
बिक्री की इस लिस्ट में 21वें नंबर पर महिंद्रा थार 24 पर्सेंट गिरावट के साथ 9,008 यूनिट, 22वें नंबर पर मारुति ग्रैंड विटारा 49 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 8,513 यूनिट, 23वें नंबर पर हुंडई एक्सटर 48 पर्सेंट बढ़ोतरी के साथ 8,344 यूनिट, 24वें नंबर पर टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस 18 पर्सेंट गिरावट के साथ 8,008 यूनिट और 25वें नंबर पर हुंडई ऑरा 40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,530 यूनिट बेचने में सफल रही।
मारुति सुजुकी बलेनो में 1.2-लीटर K12N पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 89bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में यह 22.35 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक (AMT) में 22.94 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, इसके सीएनजी (S-CNG) मॉडल में 30.61 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज मिलता है। भारतीय मार्केट में मारुति बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play