भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए होंडा आने वाले सालों में कई नई गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की प्लानिंग एक-दो नहीं, बल्कि पांच नई एसयूवी उतारने की है। इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर हाइब्रिड मॉडल और छोटी एसयूवी तक शामिल होंगी। इसके अलावा, कंपनी अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स कार होंडा प्रील्यूड भी भारतीय मार्केट में ला सकती है। इन गाड़ियों के आने से होंडा को मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियों को टक्कर देने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं होंडा की आने वाली इन 5 मोस्ट-अवेटेड एसयूवी के बारे में विस्तार से।
होंडा की पहली बड़ी पेशकश 0 अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी इसे भारत में 2 दिसंबर, 2026 को लॉन्च करने वाली है। जबकि इसके फाइनल नाम का खुलासा नवंबर में हो सकता है। इसे राजस्थान के टपूकड़ा प्लांट में बनाया जा सकता है। इसमें 65kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इसमें फ्रंट व्हील को पावर देने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। इसका मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति सुजुकी ई-विटारा से होगा।
होंडा अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स कार प्रील्यूड को भी भारत में ला सकती है। इस दो दरवाजों वाली कार में चार लोगों के बैठने की जगह होगी। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है, जिसमें ढलान वाली छत, शार्प हेडलाइट्स और 19-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.1kWh की बैटरी मिलेगी। इसका हाइब्रिड सिस्टम 202bhp की पावर देगा। भारत में इसे पूरी तरह बनी हुई कार के तौर पर विदेश से लाए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
होंडा की पॉपुलर एसयूवी CR-V की भारत में 2028 तक वापसी हो सकती है। इसे कंपनी की सबसे महंगी और प्रीमियम एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, भारत में इसका पांच सीटों वाला मॉडल आएगा या सात सीटों वाला, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। इसका पावर आउटपुट करीब 204bhp और 334Nm होने की उम्मीद है।
होंडा 2028 में 4 मीटर से छोटी एक नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। यह एलिवेट से नीचे होगी और इस सेगमेंट में कंपनी की वापसी कराएगी। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO से होगा। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल या टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन आने की भी चर्चा है। होंडा इस गाड़ी को कम लागत में तैयार करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ भी काम कर रही है।
होंडा 2028 के बाद एक नई मिडसाइज एसयूवी भी ला सकती है। यह मौजूदा एलिवेट की जगह ले सकती है। कंपनी इसके जरिए हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को टक्कर देना चाहेगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके नाम, डिजाइन, इंजन और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play