राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटखावदा में छात्राओं को मोटे अनाज (मिलेट्स) के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया।
महिला प्रकोष्ठ एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की वित्तपोषित एसएचआरआई परियोजना के तहत हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता शालिनी कुमारी ने छात्राओं को रोचक एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से मिलेट्स के पोषण संबंधी महत्व, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक आहार में इनके उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक खेलों के जरिए छात्राओं को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अमरंथ (राजगीरा) से पौष्टिक भेल तैयार करने का लाइव प्रदर्शन रहा। शालिनी कुमारी ने छात्राओं के सामने स्वयं भेल बनाकर पारंपरिक खाद्य पदार्थों को स्वादिष्ट एवं नए तरीके से दैनिक आहार में शामिल करने के व्यावहारिक तरीके बताए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सरिता जैन ने कहा कि मिलेट्स पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही हमारी समृद्ध भारतीय खाद्य परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। वर्तमान समय में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.