मीटिंग समरी से लेकर ऑडियो रिकॉर्डिंग तक… Pova के नए AI बड्स में मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स – Jagran

Pova भारत में 14 अगस्त को अपने पहले TWS ईयरबड्स Pova AI Buds Pro लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानते हैं इन ईयरबड्स में क्या कुछ खास होगा। …और पढ़ें
Pova AI Buds Pro जल्द लॉन्च होगा। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova ने 14 अगस्त को भारत में अपने डेब्यू से पहले अपकमिंग AI Buds Pro का डिजाइन रिवील कर दिया है, साथ ही अपनी Amazon माइक्रोसाइट के जरिए कई हेडलाइन AI फीचर्स को भी कंफर्म किया है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स देश में ब्रांड के पहले ऑडियो प्रोडक्ट होंगे और इनके भारत के पहले AI ईयरबड्स होने का दावा किया गया है। ये AI मीटिंग समरी, 78 भाषाओं में ट्रांसलेशन, 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और 40 घंटे तक की टोटल बैटरी लाइफ को सपोर्ट करेंगे। प्राइस और कम्प्लीट स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स लॉन्च के वक्त अनाउंस की जाएंगी।
कंपनी ने कहा कि Pova AI Buds Pro भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और Amazon Specials प्रोडक्ट के तौर पर बेचे जाएंगे। कंपनी ने अब एक लाइव Amazon माइक्रोसाइट में ईयरबड्स का डिजाइन रिवील कर दिया है, जो Pova स्मार्टफोन्स में देखी गई स्टाइलिंग को अपनाता है। चार्जिंग केस का इंटीरियर ग्लॉसी है और इसमें एक रेड बटन शामिल है जो क्विक नोट रिकॉर्डिंग फीचर को एक्टिवेट करता है।

Amazon लिस्टिंग से ये भी कन्फर्म होता है कि Pova AI Buds Pro ईयरबड्स AI मीटिंग समरी ऑफर करेंगे, जिससे यूजर्स ऑटोमैटिकली मीटिंग समरी जनरेट कर सकेंगे। वे 78 भाषाओं तक में ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करेंगे। प्रमोशनल मटेरियल से पता चलता है कि यूजर्स एक लैंग्वेज में नोट्स बना सकते हैं और दूसरे लैंग्वेज में मीटिंग मिनट्स जनरेट कर सकते हैं। ये ईयरबड्स क्विक नोट्स को भी सपोर्ट करते हैं और इनमें इन-बिल्ट स्टोरेज शामिल है जो सीधे ईयरबड्स पर चार घंटे तक ऑडियो रिकॉर्ड कर सकती है।
Pova ने लॉन्च से पहले कई हार्डवेयर फीचर्स को भी कंफर्म किया है। AI Buds Pro में आठ माइक्रोफोन का सेटअप मिलेगा, जिसमें वॉयस कॉल्स और रिकॉर्डिंग्स के लिए फीडफॉरवर्ड माइक्रोफोन, इन-कॉल माइक्रोफोन और एक वॉयस पिकअप यूनिट शामिल है। ईयरबड्स 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और डुअल डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करेंगे, जिससे यूजर्स बिना रीकनेक्ट किए PC और स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेस के बीच स्विच कर सकेंगे।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Pova AI Buds Pro को लेकर दावा किया गया है कि ये एक सिंगल चार्ज पर 40 घंटे तक का टोटल प्लेबैक देंगे। वे USB Type-C वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेंगे। ईयरबड्स और चार्जिंग केस में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग होने की भी पुष्टि की गई है।
यह भी पढ़ें: कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं हो रहा आपका Aadhaar? ऐसे चेक करें पूरी हिस्ट्री और तुरंत करें लॉक

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News