Pisces Horoscope Today 22 april 2026 aaj ka meen rashifal: आज आपकी अंतर्ज्ञान बहुत तेज है यानी आप अंदाजा बहुत तेज लगाएंगे, ऐसे में आज आपको थोड़ी समझदारी से काम लेना जरूरी है। आज आप दूसरों की भावनाओं को आसानी से महसूस कर सकते हैं। जहां यह आपकी ताकत बन सकती है, वहीं यह आपको भ्रमित भी कर सकती है। इसलिए किसी भी भावना को समझने से पहले एक पल रुककर सोचें कि क्या यह सच में आपके बारे में है या सिर्फ आसपास के माहौल का असर है। आज का दिन आपको सिखाता है कि अपनी संवेदनशीलता को दबाने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे सही दिशा में इस्तेमाल करना है। अगर आप थोड़ा सोच-समझकर अपने मन की बातों को परखेंगे, तो आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आपको सही रास्ता दिखाएगी। जब आप यह समझ लेंगे कि कौन-सी भावनाएं आपकी अपनी हैं और कौन-सी सिर्फ आसपास से आई हैं, तब आपके लिए सही फैसले लेना आसान हो जाएगा।
आज आपको अपने पार्टनर को लेकर हल्की चिंता हो सकती है, लेकिन ज्यादा सोचने के बजाय उनसे सीधे बात करें। ज्यादातर मामलों में सच्चाई उतनी बड़ी नहीं होती, जितनी हम सोच लेते हैं। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति को जल्दी पसंद कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई राय न बनाएं। पहले थोड़ा और जान लें। वहीं, अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो खुलकर बात करने से छोटी परेशानियां आसानी से खत्म हो जाएंगी। आज का मंत्र है कि अंदाजा लगाने के बजाय साफ-साफ बात करें।
आज काम में आपकी समझ और अंदाजा मजबूत रहेगा, लेकिन किसी बड़े फैसले से पहले दोबारा जरूर सोच लें। हो सकता है आपकी सोच कुछ हद तक सही हो, लेकिन उसमें भावनाओं का असर भी हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो अपने आइडिया पहले लिख लें और थोड़ी देर बाद दोबारा देखें। अगर वो बात सही लगे, तो उसी पर काम करें। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। स्टूडेंट्स के लिए आज शांत माहौल में पढ़ाई करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। ऐसे में सोच को जमीन से जोड़कर रखें और छोटी-सी प्लानिंग जरूर करें।
आज आपका मन किसी की मदद करने, कुछ खरीदने या बिना सोचे किसी प्लान में पैसा लगाने का हो सकता है। लेकिन खर्च करने से पहले थोड़ा रुककर सोच लेना बेहतर रहेगा। जो फैसला समझदारी से लिया जाता है, वही लंबे समय में सही साबित होता है। इसलिए पैसे से जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी स्थिति यानी बजट को जरूर देख लें। अगर निवेश या ट्रेडिंग की बात हो, तो सिर्फ अंदाज या किसी के कहने पर भरोसा न करें। सही जानकारी और पक्का प्लान ही अपनाएं। आज दिल से नहीं, दिमाग से पैसा खर्च करें।
आज आप आसपास के माहौल का असर जल्दी महसूस कर सकते हैं। किसी का तनाव, बुरी खबर या माहौल की नेगेटिविटी आपको बिना वजह भी थका या परेशान कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप समझें कि ये भावना कहां से आ रही है। इससे आपको बेहतर महसूस होगा। आज सही समय पर खाना खाएं, पानी ज्यादा पिएं और थोड़ा शांत समय खुद के लिए निकालें। हल्की वॉक, सांसों की एक्सरसाइज या म्यूजिक सुनना आपको रिलैक्स करेगा। आज खुद को शांत और बैलेंस रखने पर ध्यान दें, इससे आपकी सेहत बेहतर रहेगी।
आज जो महसूस करें, उसे समझने से पहले थोड़ा जांच लें। आपकी अंतर्ज्ञान तब सबसे अच्छा काम करती है, जब आप शांत मन से उसे परखते हैं।
शुभ अंक– 6
शुभ रंग– दूधिया सफेद
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play